@ हरियाणा चुनावों में मशीनों का खेल जीता, लोकतंत्र हारा
बिलासपुर,10 अक्टूबर 2024 (ए)। रतनपुर में माँ महामाया के दर्शन करके लौटे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरियाणा चुनावों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मशीनों के खेल में व्यवस्था ने जीत दर्ज की है, जबकि लोकतंत्र हार गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा उन्हें लंबे समय से निशाना बना रही है और अब उनके बच्चों को भी नोटिस भेजे जा रहे हैं।
भाजपा पर लगाया
ये आरोप..
बघेल ने यह भी कहा कि भाजपा उन्हें हमेशा से निशाने पर रखती आई है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल में भी उनकी जमीन की जांच हुई थी और उन्हें जेल भेजा गया था। अब भाजपा कार्यकर्ता उनका रास्ता रोक रहे हैं और पुलिस उनके बच्चों को नोटिस भेज रही है।
ईवीएम पर नहीं रहा भरोसा
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए पर बात करते हुए बघेल ने कहा कि वहां के लोगों ने इन अनुच्छेदों को नकार दिया है। हरियाणा चुनाव परिणामों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही आगे थी, लेकिन मशीनों के खेल में व्यवस्था जीत गई और लोकतंत्र हार गया। बघेल ने ईवीएम पर अपनी पुरानी शंका दोहराई और कहा कि उन्हें शुरू से ही ईवीएम पर विश्वास नहीं रहा है। इसी कारण छत्तीसगढ़ में भी जब कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी, तब शहरी निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराए गए थे। उन्होंने हरियाणा चुनावों में भी ईवीएम में धांधली का आरोप लगाया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur