15 दिनों से मरच्यूरी में पड़ा है मृतक संदीप का शव,मुख्य आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं
अंबिकापुर,23 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। सीतापुर के ग्राम बेलजोर निवासी आदिवासी युवा संदीप हत्याकांत का मामला अब तुल पकड़ता जा रहा है। मृतक की पत्नी बच्चों व सामाज के लोगों के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण परिजन मृतक के शव का अब तक अंतिम संस्कार नहीं किया है। 15 दिनों से मृतक का दह मरच्यूरी में रखा हुआ है। परिजन का कहना है कि संदीप की मुख्य अत्यारा अभिषेक पांडेय की गिरफ्तारी जब तक नहीं हो जाती तब कि शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। घटना के इतने दिनों बाद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने आहत मृतक की पत्नी ने अपने दोनों मासूम बच्चों के साथ 2 अक्टूबर को सीतापुर थाना के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। सोमवार को मृतक की पत्नी सलीमा लकड़ा ने सामाज के लोगों के साथ रैली निकालकर आत्मदाह के लिए राष्ट्रपति के नाम एसडीएम सीतापुर को ज्ञापन सौंपा है। राजमिस्त्री दीपेश उर्फ संदीप लकड़ा की सीतापुर के ग्राम बेलजोरा निवासी ठेकेदार अभिषेक पांडेय ने अपने 5 कर्मचारियों के साथ मिलकर छड़ व सीमेंट चोरी का आरोप लगाकर 7 जून को हत्या कर दी थी। इसके बाद 8 जून को उसका शव मैनपाट के लुरैना बड़वापाट स्थित पानी टंकी के फाउंडेशन के नीचे दफन कर दिया था। मृतक के परिजनों व सर्व आदिवासी समाज द्वारा पुलिस पर दबाव बनाए जाने के बाद 6 सितंबर को संदीप की लाश मिली थी। पुलिस ने घटना में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं मुख्य आरोपी अभिषेक पांडेय अभी भी फरार है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur