
अंबिकापुर,23 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। अंबिकापुर के सरई टिकरा निवासी युवक की रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पास रविवार की सुबह चाकू से गोदकर बदमाशों ने हत्या कर दी। मृतक ट्राइबल डेवलपमेंट अधिकारी का निजी वाहन चालक था। वह अपने अधिकारी के साथ रविवार को रायपुर गया था।
जानकारी के अनुसार ईश्वर राजवाड़े अंबिकापुर के सरईटिकरा का रहने वाला था। वह ट्राइबल डेवलपमेंट अधिकारी राजीव पाठक का निजी वाहन चालक था। रविवार को अपने अधिकारी के साथ किसी काम से रायपुर गया था। रायपुर जाने के बाद ईश्वर ने अपने अधिकारी को कहा कि मेरे गांव के ही कुछ लोग तेलीबांधा के पास रहते हैं मैं वहीं रूक जाउंगा। सोमवार की सुबह वह तेलीबांधा तालाब के पास टहल रहा था। तभी तीन बदमाश उसका मोबाइल लूटने लगे। इस दौरान ईश्वर बीच बचाव करने लगा। तभी लुटेरों ने चाकू से उसपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रदेश की राजधानी के मुख्य पर्यटन क्षेत्र में थाने से चंद कदमों की दूरी पर अंबिकापुर के युवक बदमाशों द्वारा हत्या किए जाने पर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव हतप्रभ करने वाला कहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना से मैं भौचक्का रह गया हूं। छाीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी बुरी स्थिति छाीसगढ़ में कभी नहीं रही। सरगुजा निवासी ईश्वर राजवाड़े की इस तरह दिनदहाड़े हत्या से मन आहत है। घटना की जानकारी होते ही उन्होंने छाीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा को फोन कर इस मामले में त्वरित करवाई करके अपराधियों को गिरफ्तार करने को कहा है।
जरिता लैतफलांग ने मृतक के परिजन से की मुलाकात
कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं छाीसगढ़ कांग्रेस की सह प्रभारी जरिता लैतफलांग ने मृतक ईश्वर के परिजन से मुलाकात की। ईश्वर अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। वह कलेक्टर दर पर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के तौर पर नियुक्त था एवं विभाग के अधिकारी को लेकर शासकीय दौरे पर था। उन्होंने मांग की है कि ईश्वर राजवाड़े की मौत शासकीय सेवा के दौरान हुई है इसलिए सरकार ईश्वर राजवाड़े के परिवार को मुआवजा देने के साथ ही उसकी पत्नी को उसकी योग्यता अनुसार नौकरी दे एव मृतक के बच्चों के उचित शिक्षा का भी प्रबंध करे। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष, राकेश गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जेपी श्रीवास्तव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष माधुसिंह उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur