Breaking News

बलरामपुर,@30 सितंबर तक मनाया जायेगा आयुष्मान पखवाड़ा दिवस

Share


बलरामपुर,21 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्या योजना एवं शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के अन्तर्गत जिले में 20 से 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़ा दिवस का आयोजन किया जा रहा है।पखवाडे में जिले के छुटे हुये समस्त पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जायेगा।साथ ही जिले के समस्त विकासखण्डो में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है साथ ही समस्त जिले उत्कृष्ट कार्य कर रहे चिन्हांकित शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों को जिला स्तर पर सम्मानित भी किया जायेगा। इसी क्रम में प्रत्येक विकासखण्ड के चिन्हांकित शासकीय विद्यालयों में 23 सितम्बर 2024 को सायकल रैली एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु समस्त शासकीय चिकित्सालयों में योजना के तहत फ्लेक्स, बैनर, होर्डिंग आदि भी लगवाया गया है।जिसके माध्यम से सूचना जन जन तक पहुंच सके।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply