Breaking News

बिलासपुर@ महिला डॉक्टर के साथ हुआ अश्लील हरकत

Share


बिलासपुर,13 सितंबर 2024 (ए)।
सिम्स की 2019 बैच की 40 महिला इंटर्न डाक्टरों ने मिलकर दस जुलाई को डीएमई के साथ बिलासपुर कलेक्टर से शिकायत की थी। इसमें उल्लेख था कि डाक्टर का हमारे प्रति आचरण ठीक नहीं है, वे बेड टच करते हुए हमेशा से छेड़छाड़ अश्लील हरकत की घटना को अंजाम देते आ रहे हैं। वहीं एक इंटर्न महिला डाक्टर का कहना था कि वे विशेष रूप से मुझे परेशान करते आ रहे थे, जिसका बार-बार विरोध करने के बाद डा. ओपी राज नहीं माने और मेरे साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देते आ रहे थे। अंतत: विवश होकर इसकी शिकायत करने के लिए बाध्य होना पड़ा।
इसके बाद सिम्स प्रबंधन ने जांच टीम बनाई थी। इसकी रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों पक्ष से ब्यान लिया गया है, लेकिन अभी तक इसकी सत्यता सामने नहीं है, ऐसे में अभी भी इस मामले में जांच चल रही है। यह बात भी सामने आई है कि इंटर्न महिला डाक्टरों पर दबाव बनाया जा रहा था कि वे मामले को तुल न दें। इससे सभी डरी हुई थीं और मामला दब गया था। अब इस मामले को डीएमई ने संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी के बाद डीन ने उक्त डाक्टर का अंबिकापुर मेडिकल कालेज तबादला कर दिया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply