Breaking News

कुसमी,@कुसमी के भी लोगो ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया योग

Share

कुसमी, 21 जून 2024 (घटती-घटना)। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम का आयोजन कन्या हाईस्कूल प्रांगण में किया गया था,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत के अध्यक्ष हुमंत सिंह रहे, वही मधेश्वर बड़ाइक और अनुप गुप्ता शिक्षक के द्वारा योग के विभिन्न अभ्यास कराया गया, जहां लोगो ने भी शरीर को सुरक्षित रखने के लिए योग के कई आसनों के बारे में जाना और अभ्यास भी किया, योग के बारे में हमे जो जानकारी है उसके मुताबिक इतिहास काल में हमारे देश के ऋषि मुनि योग से ही कई तरह के रोगों का निदान किया करते थे यह योग शिक्षा अति प्राचीन है,आज के कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ अभिषेक पांडेय,नगर पंचायत सीएमओ अरविंद विश्वकर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल,मंडल उपाध्यक्ष अशोक सोनी,जिला भाजपा महामंत्री आनंद जायसवाल, राजेश्वर गुप्ता ,बालेश्वर नायक, सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे।


Share

Check Also

बिलासपुर@40 साल… एक सुपरस्टार, एक दीवानाः बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी ने संजय दत्त के जन्मदिन को बनाया सेवा का उत्सव

Share 1986 में लिया था संकल्प, 40 वर्षों से बिना रुके मना रहे हैं संजू …

Leave a Reply