Breaking News

आगराअंतिम संस्कार को लेकर नोकझोंक

Share


आगरा,26 मई 2024 (ए)।
यूपी के आगरा में एक बुजुर्ग की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। बुजुर्ग का शव चिता पर था, इसी दौरान पुलिस पहुंच गई और शव को चिता से उठा लाई। यह देखकर दाह संस्कार में आए लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं दो लोग बुजुर्ग के अंतिम संस्कार को लेकर आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने लगे। दरअसल थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव सिरौली में बुजुर्ग के दाह संस्कार को लेकर उनके दो नातियों में विवाद हो गया था। बुजुर्ग की मौत उसकी एक बेटी के घर में हुई थी, इस वजह से एक नाती ने बुजुर्ग की हत्या की आशंका जताई थी। बुजुर्ग की मौत के बाद उसकी बेटी और नाती भी पहुंचा था, जिसे देखकर बुजुर्ग के पोते ने हंगामा कर दिया। उसने पुलिस तक बुला ली और शव का पोस्टमार्टम के लिए अड़ गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन रिपोर्ट में मौत स्वाभाविक होना पाया गया। इसके बाद पोते और नाती के हाथों से बुजुर्ग को मुखाग्नि दिलाई गई।


Share

Check Also

भुज/अहमदाबाद@गुजरात के कच्छ में ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर में सात मजदूरों की मौत

Share भुज/अहमदाबाद, 09 अक्टूबर 2026। गुजरात के कच्छ में आज सुबह ट्रक और बोलेरो के …

Leave a Reply