Breaking News

कोलकाता@एक बार फिर चोटिल हुई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

Share


कोलकाता ,27 अप्रैल2024(ए)।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर चोटिल हो गई। दुर्गापुर में हेलीकॉप्टर पर चढ़ते वक्त उनका पैर फिसल गया और उन्हें चोट लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक अब उन्हें फिलहाल आसनसोल ले जाया गया है।बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में एक रैली को संबोधित करने जा रही थी। ममता बनर्जी जब हेलिकॉप्टर के अंदर जा रही थीं, उसी समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह लड़खड़ा कर गिर गईं। उनके पैर में हल्की चोट आई है।


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply