Breaking News

रांची@झारखंड के गिरिडीह में यात्री बस से 1.09 करोड़ रुपए जब्त

Share


रांची,04 अप्रैल 2024 (ए)।
झारखंड के गिरिडीह जिले में जीटी रोड पर बुधवार देर रात वाहनों की चेकिंग के दौरान एक यात्री बस से एक करोड़ नौ लाख रुपए जब्त किए गए। गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। आशंका है कि इस रकम का इस्तेमाल चुनाव कार्य को प्रभावित करने के लिए किया जाना था।जिस बस से रकम की बरामदगी हुई, वह बिहार के गया से कोलकाता जा रही थी। एसपी के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि यात्री बस में बड़ी रकम ले जाई जा रही है। इस आधार पर फ्लाइंड स्म्ॉड टीम को अलर्ट किया गया। बगोदर थाना क्षेत्र के औरा नामक स्थान पर चेकिंग के दौरान महारानी नामक यात्री बस से एक करोड़ नौ लाख रुपए जब्त किए गए। इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई है।


Share

Check Also

आगरा @आगरा में 250 साल पुरानी मजार पर चला बुलडोजर

Share जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाईआगरा,16 जून 2026। आगरा में मंगलवार को एमजी रोड …

Leave a Reply