Breaking News

बलरामपुर@प्रेमी से तंग आकर..प्रेमिका ने सहेली के साथ मिलकर कर दी प्रेमी की हत्याअब जा पहुंची सलाखों के पीछे

Share

  • संवाददाता –
    बलरामपुर,28 मार्च 2024 (घटती-घटना)।.कोतवाली थाना क्षेत्र के मरियम पारा में एक घर में मिली युवक की लाश के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है।.पुलिस ने इस मामले में युवक की प्रेमिका और उसकी नाबालिग सहेली को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस का कहना हैं युवक की मौत नायलोंन की रस्सी से गला घोटने से हुई है।
    बलरामपुर के मरियम पारा में 26 मार्च की दोपहर एक युवक की लाश मिली थी..पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय मृतक वीरेंद्र यादव ग्राम पुटसुरा का निवासी था,और बलरामपुर में अपनी बहन के साथ रहकर कालेज की पढ़ाई करता था.।.इसी बीच युवक का अपने ही पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।..युवती भी अपने सहेली के साथ रहकर बलरामपुर में पढ़ाई करती थी।..घटना वाली दिन युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था।.शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रेमिका पर अनावश्यक रूप से दबाव बना रहा था।.जिसके बाद तैश में आकर प्रेमिका ने घर में रखे नायलोन की रस्सी से अपनी सहेली के साथ मिलकर गला घोंट दिया।..जिसके बाद युवक की मौत हो गई।
    वही युवक की हत्या करने के बाद युवक की बहन को सूचना दी की उसका भाई बेहोश पड़ा हुआ है।.और युवक के परिजनों के पहुंचने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी।..पुलिस ने शार्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद मृतक की प्रेमिका वा उसकी नाबालिग सहेली से पूछताछ की..और दोनो को गिरफ्तार कर लिया है।

Share

Check Also

अम्बिकापुर@गरज-चमक के साथ बारिश के आसार,तेज हवाओं की चेतावनी

Share 27 से 30 अप्रैल के बीच बदलेगा मौसम…बिजली गिरने का खतरा,तापमान में गिरावट के …

Leave a Reply