मथुरा,12 फरवरी 2024 (ए)। यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक चलती वोल्वो बस में आग लग गई। इस दौरान पीछे से आ रही एक कार बस से टकरा गई। देखते ही देखते बस और कार दोनों धू-धू कर जलने लगी। इस हादसे में कार सवार चार लोग जिंदा जल गए।हादसा सोमवार को मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 117 के पास हुआ। बस, आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। चलते-चलते अचानक से उसमें आग लग गई। इसी दौरान पीछे से आ रही कार भी टकरा गई और वो भी आग की लपेट में आ गई । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस और कार दोनों धू-धू कर जल गईं।बस में बैठे कुछ यात्री सुरक्षित निकले आए हैं। हादसे को देखकर राहगीरों ने रुककर आग के घेरे में फंसे लोगों की मदद की। उन्हीं में से किसी ने पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को बाहर निकलवाया। एक्सप्रेस वे कर्मचारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।
हादसे के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया। राहगीरों से सूचना पर मिलने पर दमकल गाडç¸यों के साथ फायर ब्रिगेड जब तक मौके पर पहुंचा तब तक बस और कार की आग विकराल रूप ले चुकी थी। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हादसे में जिंदा जल गए लोगों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur