Breaking News

नई दिल्ली@एनडीए में शामिल हुई जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी

Share


नई दिल्ली,12 फरवरी 2024 (ए)।
राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने इंडिया गठबंधन को झटका देते हुए सोमवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी ने एनडीए के साथ जाने का फैसला लिया है। एनडीए में शामिल होने की अटकलों के बीच चौधरी ने कहा कि पार्टी के सभी विधायकों से चर्चा के बाद एनडीए में शामिल होने का फैसला लिया गया है। चौधरी ने विधायकों की नाराजगी पर कहा कि हमने हमारे सभी विधायकों से बातचीत कर ली है। हमारे सभी विधायक और कार्यकर्ता हमारे साथ हैं.जयंत चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से नवाजा गया है।ये मेरे लिए मेरे परिवार और किसान समुदाय के लिए बहुत बड़ा सम्मान है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply