Breaking News

नई दिल्ली@सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग,2 युवकों की मौत

Share

नई दिल्ली,09 फरवरी 2024 (ए)। दिल्ली के नजफगढ़ में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस फायरिंग में गोली लगने से दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोली लगकर घायल हुए दोनों युवकों अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक नजफगढ़ थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी, जिसमें फोन करने वाले ने बताया कि इंद्रा पार्क, पिलर नंबर 80 स्थित एक सैलून में 1 लड़के को गोली मार दी गई है। इसके अलावा मोहन गार्डन पुलिस थाने में जानकारी मिली कि गोली से घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि सोनू और आशीष नाम के दो लड़कों को गोली मारी गई है, जिनकी अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को जानकारी दी गई है। वहीं मामले की जांच के लिए एफएसएल टीमों को लगाया गया है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply