Breaking News

बलरामपुर-रामानुजगंज,@छाीसगढ़ वन कर्मचारी संघ की प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू

Share


बलरामपुर-रामानुजगंज, 01 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। अपनी लंबित मांगों को लेकर छाीसगढ़ वन कर्मचारी संघ की प्रांतव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार से शुरू हो गई है। शासन के उदासीन रवैए से नाराज होकर आज से प्रदेश भर के वन कर्मी आर-पार की मूड में आ गए हैं।
बलरामपुर जिले में सैकड़ों वन कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताली कर्मचारी जिला मुख्यालय बलरामपुर के साथ ही वाड्रफनगर और राजपुर में धरने पर बैठे रहे। इस दौरान कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष पवन रूपौलिहा, जिलाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष हरिकिशोर राम, सुरेश यादव, प्रदीप कुजूर, अनिल कुजूर, समलु राम, युधिष्ठिर राम, मालती मांझी, पुष्पा कुजूर , सुरेश सरदार सहित अन्य वन कर्मचारी आज हड़ताल पर मौजूद रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply