रांची,28 जनवरी 2024 (ए)। सीएम हेमंत सोरेन 31 जनवरी को ईडी के समक्ष अपना बयान दर्ज करा सकते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम 31 जनवरी को ईडी को सीएम आवास बुला सकते हैं या फिर खुद ईडी के ऑफिस में जाकर अपना बयान दर्ज करवा सकते हैं. हालांकि इस बात की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है. गौरतलब है कि 25 जनवरी को जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा पूछताछ के लिए वक्त नहीं देने पर ईडी ने ई मेल के जरिए संदेश भेजा था. संदेश में ईडी ने सीएम से पूछताछ के लिए 29 या 31 जनवरी का वक्त देने को कहा था. ईडी ने अपने संदेश में यह भी लिखा था कि अगर सीएम 29 या 31 जनवरी का वक्त नहीं देंगे, तो एजेंसी के अधिकारी स्वयं उनके पास जाकर पूछताछ करेंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur