यात्री बोला-मेरी सीट के नीचे है बम,फिर…
मुंबई,27 जनवरी 2024 (ए)। मुंबई से लखनऊ जाने वाली एक फ्लाइट में उस वक्त हंगामा मच गया, जब 27 साल के एक यात्री ने कहा कि उसकी सीट के नीचे बम रखा है। यात्री के इतना कहते ही एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं और फ्लाइट में हड़कंप मच गया। दरअसल मुंबई से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट में यात्रा कर रहे 27 साल के मोहम्मद अयूब ने कहा कि उसकी सीट के नीचे बम रखा है। इसके बाद सारी एजेंसियां जांच में लग गईं। घटना की जानकारी मिलते ही फ्लाइट की फ्लाइंग टाइम को बदल दिया गया और उस फ्लाइट की पूरी तरह से जांच की गई। एक अधिकारी ने बताया की जांच के दौरान किसी भी तरह की संदेहास्पद वस्तु नहीं मिली। सूत्रों ने बताया कि मुंबई से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई5264 फ्लाइट में बैठे एक यात्री ने ऐसा कहा था। हिरासत में लिया गया यात्री एयरपोर्ट पुलिस ने यात्री अयूब को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 506(2) और 505(1)(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि वह इस एंगल से जांच कर रही है कि यात्री ने ऐसा क्यों किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur