Breaking News

नारायणपुर,@5 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

Share

नारायणपुर,24 जनवरी 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में बुधवार को 5 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली कमांडर जयलाल ने आत्मसमर्पण किया है। नक्सली संगठन में परलकोट एलओसी कमांडर के रूप में सक्रिय था। पुलिस पार्टी पर हमला करने और ग्रामीणों की हत्या समेत कई घटनाओं में शामिल था।नारायणपुर पुलिस ने बताया कि, आत्मसमर्पित माओवादी जयलाल पिछले 17 सालों से नक्सल संगठन से जुड़ा हुआ था। नारायणपुर के अलावा कांकेर और बीजापुर जिले में भी बड़े नक्सली लीडरों के साथ काम कर चुका है। ्रस्क्क हेमसागर सिदार ने बताया कि, माओवादियों की खोखली विचारधारा से तंग आकर उसने हथियार छोड़ा है। पहले विकास का विरोधी था, लेकिन अब विकास का साथ देगा। पूछताछ में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर@एनएच-343 में सड़क नहीं,‘लेन-देन’ की परतें उखड़ीं!

Share जेई से एक्सईएन,एसई से एसडीएम तक पदों के सामने रकम का हिसाब! एसपी,टीआई,फॉरेस्ट और …

Leave a Reply