अयोध्या, 22 जनवरी 2024 (ए)। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से रामभक्त उत्साहित हैं। देश-विदेश में रामभक्तों ने सारा दिन जहां धार्मिक समारोहों के माध्यम से खुशी जताई वहीं शाम को दीपकों की रोशनी से पूरा भारतवर्षजगमगा उठा। सोमवार शाम को अयोध्या 10 लाख दीयों से प्रकाशमय हो गई। रामभक्तों ने घरों, प्रतिष्ठानों, दुकानों और पौराणिक स्थलों पर राम ज्योति प्रज्ज्वलित की। अयोध्या सरयू नदी के तटों की मिट्टी से बने दीपों से रोशन हुई। रामलला, कनक भवन, हनुमानगढ़ी,गुप्तारघाट,सरयू तट,लता मंगेशकर चौक, मणिराम दास छावनी समेत 100 मंदिरों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए गए।
PTI01_22_2024_000440B
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur