Breaking News

नई दिल्ली@भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद गिरफ्तार

Share

नई दिल्ली,19 जनवरी 2024 (ए)। भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद आज दिल्ली यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस ने चीफ चंद्रशेखर आजाद सहित कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि वह डीयू की पूर्व प्रोफेसर रितु सिंह के समर्थम ने यहां प्रदर्शन करेंगे. इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. नॉर्थ कैंपस की आर्ट फैकल्टी की तरफ जाने वाले तमाम रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई हैं. इस बीच रितु सिंह के समर्थक डीयू में जुट रहे हैं. बता दें डॉ. रितु सिंह पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर डीयू में धरना दे रही थीं.
वह डीयू के दौलत राम कॉलेज में साइकॉलोजी विभाग में एडहॉक प्रोफेसर रह थी. उन्हें डीयू ने नौकरी से निकाल दिया था. पिछले दिनों उन्हें धरने से दिल्ली पुलिस ने हटा दिया था. डॉ रितु ने लोगों से उनके समर्थन में 19 जनवरी को एक बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया था. डॉ सिंह का आरोप है कि डीयू प्रशासन ने उनके साथ दलित होने की वजह से भेदभाव किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने ने चार साल पहले दौलत राम कॉलेज की प्रिंसिपल सविता रॉय के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे. साल 2020 में उन्होंने प्रिंसिपल की बर्खास्ती को लेकर धरना दिया था. ये मामला कोर्ट में चल रहा है.


Share

Check Also

जयपुर@जयपुर में अभिजीत दिपके को थप्पड़ मारने वाले थाने से छूटे,माला पहनाकर हुआ स्वागत

Share जयपुर,17 जून 2026। राजस्थान के जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत …

Leave a Reply