Breaking News

रोहतक@रेप मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम फिर जेल से आएगा बाहर

Share

रोहतक19 जनवरी2024 (ए)। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आने वाला है। इस बार उसे 50 दिनों की पैरोल मिली है। मालूम हो कि 2 साध्वियों से रेप के आरोप में गुरमीत सजा काट रहा है। सजा सुनाए जाने के बाद से राम रहीम अब 9वीं बार जेल से बाहर आएगा। इससे पहले राम रहीम को 8 बार पैरोल मिल चुकी है और वह 8 बार बाहर आ चुका है। ये भी माना जा रहा है कि इस बार जेल से निकलने के बाद राम रहीम बागपत स्थित आश्रम में अपना समय बिताएगा। पैरोल के 50 दिनों का समय राम रहीम वहीं आश्रम में ही व्यतीत करेगा। पिछली बार नवंबर 2023 में राम रहीम 21 दिनों के लिए जेल से बाहर आया था, जिस दौरान वह बागपत में रुका था। साल 2017 में सुनाई गई सजा राम रहीम को साल 2017 में सजा सुनाई गई थी। सजा सुनाए जाने के बाद से अबतक राम रहीम 8 बार पैरोल पर जेल से बाहर आ चुका है। राम रहीम को अपनी दो शिष्याओं के साथ रेप के आरोप में 20 साल की कैद और हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। इन्हीं मामलों में कोर्ट का फैसला आने के बाद राम रहीम जेल में सजा काट रहा है।


Share

Check Also

जयपुर@जयपुर में अभिजीत दिपके को थप्पड़ मारने वाले थाने से छूटे,माला पहनाकर हुआ स्वागत

Share जयपुर,17 जून 2026। राजस्थान के जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत …

Leave a Reply