Breaking News

रांची,@दुष्कर्म-हत्या के बाद चुपचाप दफना दी गई थी लड़की

Share


रांची,15 जनवरी 2024 (ए)।
झारखंड के चाईबासा जिला अंतर्गत गुआ थाना क्षेत्र के काशिया-पेचा गांव में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इसके बाद गांव के कुछ दबंग लोगों ने उसकी मां पर दबाव डालकर वारदात के बारे में न सिर्फ पुलिस को सूचित करने से रोका, बल्कि शव को भी चुपचाप दफन करने पर मजबूर कर दिया।वारदात के एक हफ्ते के बाद लड़की की मां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने लड़की का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिस लड़की की हत्या हुई, उसके पिता एक मामले में जेल में बंद हैं। उन्हें गांव में बेटी की हत्या कर उसे दफन कर दिए जाने की जानकारी तीन-चार दिनों के बाद हुई।


Share

Check Also

जयपुर@जयपुर में अभिजीत दिपके को थप्पड़ मारने वाले थाने से छूटे,माला पहनाकर हुआ स्वागत

Share जयपुर,17 जून 2026। राजस्थान के जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत …

Leave a Reply