Breaking News

अयोध्या@20 जनवरी के बाद बाहरियों को नहीं मिलेगा अयोध्या में प्रवेश

Share


अयोध्या,14 जनवरी 2024(ए)।
20 जनवरी से ही रामनगरी में बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा। अयोध्या धाम व शहर के भीतर रहने वालों को उनके घर तक पहुंचने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उन्हें पहचान पत्र दिखाना होगा। अयोध्या धाम के भीतर रहने वालों से पुलिस प्रशासन ने 21 व 22 जनवरी को न निकलने की अपील की है।20 से 22 जनवरी तक अयोध्या धाम हाई सिक्योरिटी जोन में रहेगा। रामनगरी की सभी सीमाएं सील रहेंगी। 20 जनवरी से ही अयोध्या धाम के भीतर बाहरी वाहनों को प्रवेश न देने की तैयारी है। इन वाहनों को उदया चौराहा, साकेत पेट्रोल पंप, नया घाट समेत अन्य एंट्री प्वाइंटों पर रोका जाएगा। सिर्फ अयोध्या धाम के भीतर रहने वालों को उनके घर तक जाने की छूट दी जाएगी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply