हैदराबाद,14 जनवरी 2024 (ए)। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री नारायण स्वामी के खिलाफ कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के एक नेता की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस नेता की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नारायण स्वामी ने कांग्रेस पार्टी की नेता सोनिया गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। दरअसल, साल 2009 में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में वाईएसआर की मौत को लेकर नारायण स्वामी ने बयान दिया था। इस बयान को सोनिया गांधी के साथ भी जोड़ा गया था। इसी मामले में मल्लू रवि ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मल्लू रवि ने अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी की मौत से सोनिया गांधी और तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को जोड़े जाने संबंधी नारायण स्वामी की कथित टिप्पणियों को लेकर पुलिस में शिकायत की है। बता दें कि राजशेखर रेड्डी की 2009 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसी मामले में नारायण स्वामी ने टिप्पणी की थी। वहीं शिकायतकर्ता मल्लू रवि ने आरोप लगाया है कि स्वामी ने गलत जानकारी फैलाई है। वहीं पुलिस का कहना है कि शहर के बेगमबाजार पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur