दिल्ली,11 जनवरी 2024 (ए)। दोपहर को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 है। इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश में जमीन से 213 किमी नीचे था। भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों और दफ्तरों से बाहर खुले मैदानों में आ गए। दफ्तरों और घरों में पड़ा साजो सामान हिलने लगा। हालांकि अभी तक किसी प्रकार के जानी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। पंजाब और जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। चंडीगढ़ में भी झटके महसूस किए गए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur