Breaking News

लखनऊ@आईएसआईएस से जुड़े आतंकी को एटीएस ने किया गिरफ्तार

Share


लखनऊ,09 जनवरी 2024 (ए)।
उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने आईएसआईएस से जुड़े एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने एटीएस की उपलब्धियों का बयान जारी कर कहा कि आईएसआईएस से जुड़े 25-25 हजार रुपये के दो इनामी आरोपी, जिनमें प्रयागराज के करेली निवासी आमस उर्फ फराज (22) को सोमवार को एटीएस टीम ने अलीगढ़ से गिरफ्तार किया, जबकि संभल निवासी अब्दुल समद मलिक (25) ने अदालत में समर्पण कर दिया। ्रबयान के अनुसार,एटीएस को यह सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग आईएसआईएस की विचारधारा से प्रेरित होकर शपथ ले चुके हैं और वे खिलाफत कायम करने के लिए देश विरोधी साजिश रच रहे हैं। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर 7 लोगों को पिछले वर्ष नवंबर में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में आमस अहमद उर्फ फराज अहमद और अब्दुल समद मलिक की तलाश थी। उसने बताया कि फराज को ्रभ्स् टीम ने सोमवार को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया, जबकि अब्दुल समद मलिक ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।


Share

Check Also

जयपुर@जयपुर में अभिजीत दिपके को थप्पड़ मारने वाले थाने से छूटे,माला पहनाकर हुआ स्वागत

Share जयपुर,17 जून 2026। राजस्थान के जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत …

Leave a Reply