नई दिल्ली ,06 जनवरी 2024 (ए)। क्या कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने को लेकर मीडिया में काफी चर्चा है। दरअसल मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी को समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में वह शामिल होंगे या नहीं? इस पर वह बहुत जल्द निर्णय लेंगे। मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी के अलावा लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता मिला है। कांग्रेस ने पहले कहा था कि फैसले के बारे में सही समय पर जानकारी दी जाएगी।मुझे निमंत्रण मिला है। प्रधानमंत्री मोदी के पूर्व प्रधान सचिव ट्रस्ट (मंदिर ट्रस्ट) के सचिव के साथ आए थे और उन्होंने मुझे आमंत्रित किया। मैं इस पर जल्द ही फैसला करूंगा। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण पर कांग्रेस शासित राज्य के एक मुख्यमंत्री के बयान के बारे में पूछे जाने पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह व्यक्तिगत आस्था के बारे में हैअगर कोई निमंत्रण है तो आप जा सकते हैं, कोई भी जा सकता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur