Breaking News

नई दिल्ली @इंडिगो का सफर अब 1000 रुपए तक होगा सस्ता

Share

फ्यूल चार्ज नहीं लगेगा

नई दिल्ली ,04 जनवरी २०२४ (ए)। इंडिगो एयरलाइन का सफर अब 1000 रुपए तक सस्ता हो जायेगा। क्योंकि इंडिगो एयरलाइन अब अपने पैसेंजरों से फ्यूल चार्ज नहीं वसूलेगा। इंडिगो अभी तक 300 रुपए से 1000 रुपए तक फ्यूल चार्ज के रूप में वसूल रही थी। बजट एयरलाइन इंडिगो ने आज यानी, गुरुवार 4 जनवरी से टिकटों पर फ्यूल चार्ज वसूलना बंद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक एविएशन टर्बाइन फ्यूल की लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण इंडिगो ने अक्टूबर 2023 की शुरुआत में फ्यूल चार्ज वसूलना शुरू किया था। फ्यूल चार्ज हटने के बाद अब फ्लाइट टिकट सस्ती हो सकती है। ्रभ्स्न किसी एयरलाइन के ऑपरेटिंग खर्च का एक बड़ा हिस्सा होता है। फ्यूल की कीमतें बढ़ने से लागत बढ़ जाती है।इंडिगो के पास 320 से ज्यादा विमानों का बेड़ा है। अपने बेड़े के साथ इंडिगो रोजाना 1900 से ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट करती है। ये एयरलाइन 81 डोमेस्टिक डेस्टिनेशन और 32 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन को कवर करती है। भारत में सबसे ज्यादा मार्केट शेयर इंडिगो का ही है। फ्यूल चार्ज लगाने के बाद स्टॉक में आई थी तेजी।अक्टूबर में फ्यूल चार्ज लगाने से पहले इंडिगो के शेयर की कीमत 2400 रुपए के करीब थी, जो अब बढ़कर 3000 के करीब पहुंच गई है। यानी 3 महीने में स्टॉक करीब 25प्रतिशत बढ़ चुका है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ फर्जी आईटीसी मामले में ईडी का छापा 1.1 करोड़ नकद,डिजिटल साक्ष्य बरामद

Share नई दिल्ली,24 अगस्त 2026 । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोनल ऑफिस ने सोमवार …

Leave a Reply