नई दिल्ली ,26 दिसंबर 2023 (ए)। दरभंगा से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक महिला की मौत के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विमान की शाम में वाराणसी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि महिला यात्री अपने पोते के साथ दरभंगा से मुंबई जा रही थी। विमान जब हवा में ही था, तब अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद फ्लाइट की वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर आपात मेडिकल लैंडिंग कराई गई। विमान के वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरते ही मेडिकल टीम ने एंबुलेंस से महिला को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur