पटना,25 दिसम्बर 2023 (ए)। बिहार की राजधानी पटना के बेऊर थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक दारोगा को गोली मार दी। घायल दारोगा का इलाज एक अस्पताल में चल रहा है, जहां वे खतरे से बाहर बताए जा रहे है।
पुलिस ने हालांकि तीन चोरों को पकड़ लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को बीती देर रात करीब दो बजे सूचना मिली कि सात की संख्या में बदमाश बेऊर चौक के पास एक टेलीकॉम टावर में बैटरी चोरी कर रहे हैं।इस सूचना के आधार पर दारोगा फूलनराम पुलिस टीम के साथ वहां पहुंच गए। चोरों ने पुलिस को आता देख फायरिंग शुरू कर दी।
इस दौरान एक गोली दारोगा के दाहिने हाथ में जा लगी।
इस बीच, पुलिस ने भाग रहे तीन चोरों को दौड़ाकर पकड़ लिया, लेकिन चार बदमाश भागने में सफल रहे। अधिकारी ने बताया कि घायल दारोगा को तत्काल स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्तौल और तीन गोली बरामद किया है। पुलिस फरार चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur