Breaking News

भोपाल@7 दिसंबर को राजभवन के सामने मुंह काला करूंगा

Share


भोपाल,05 दिसम्बर 2023 (ए)।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बंपर जीत दर्ज कर चुकी है। बीजेपी को 230 सदस्यीय विधानसभा में से 163 सीट मिलीं,जबकि कांग्रेस को 66 सीट और भारत आदिवासी पार्टी को एक सीट मिली। कांग्रेस हार के कारणों की समीक्षा करने में जुटी है. हालांकि कुछ आवाजें ईवीएम के खिलाफ भी उठ रही हैं. इस बीच सभी की नजरें कांग्रेस के एक नेता पर आकर रुक गई हैं। इस नेता का नाम है फूल सिंह बरैया और इनकी चर्चा क्यों हो रही है।


कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी इस विधानसभा चुनाव में 50 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर बीजेपी ने 50 सीट पार कर ली तो वह अपना मुंह काला कर लेंगे। अब सोशल मीडिया पर उनका उस समय का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


मंगलवार को कांग्रेस की समीक्षा बैठक में शामिल होने पहुंचे फूल सिंह बरैया से जब उनके उस वादे के बारे मे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने जो कहा था वह उस पर कायम रहेंगे। लोकतंत्र बचाने के लिए, संविधान बचाने के लिए, देश बचाने के लिए मुंह काला तो छोडç¸ए लहू बहाकर मुंह लाल भी करना पड़ेगा तो करेंगे। उन्होंने कहा, 7 तारीख को 2ः00 बजे राजभवन के सामने मैं अपने हाथों से अपना मुंह काला करूंगा।


Share

Check Also

नई दिल्ली@नीट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा-लगातार गलतियों के सिलसिले को खत्म करे सरकार

Share नई दिल्ली,24 जुलाई 2026। नीट पेपर लीक के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में …

Leave a Reply