मौके से भागा साथी;
वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड
घटनास्थल से पुलिस ने सात खोखे बरामद किए
मुंह बांधकर आए थे बाइक सवार तीन अपराधी
मेहंदीगंज थाना अंतर्गत देव पेट्रोल पंप के समीप सुबह पांच बजे हुई घटना
पटना,01 दिसम्बर 2023 (ए)। मेहंदीगंज थाना अंतर्गत पैजावा मोड़ स्थित देव पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे बाइक सवार हथियारबंद तीन अपराधियों ने एक टेंपो चालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम करने के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज ले गई। घटनास्थल से पुलिस ने सात खोखे बरामद किए हैं।
थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि मालसलामी थाना अंतर्गत गाड़ीवान टोला निवासी 32 वर्षीय अजय कुमार उर्फ सोनू पर अपराधियों ने कई राउंड गोली चलाई, जिससे घटनास्थल पर उसे की मौत हो गई।
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में चालक को गोली मारते हुए एक अपराधी की तस्वीर कैद हुई है, उस आधार पर उसकी तथा उसके साथियों की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है। हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ में हत्या करने के कारण का पता चल सकेगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur