Breaking News

महराजगंज,@करोड़ों का चरस देश केबाहर भेजने से पहले पकड़ाया

Share


महराजगंज,
22 नवम्बर 2023 (ए)। 50 करोड़ रुपए की चरस के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी लग्जरी कार से चरस की खेप को नेपाल राष्ट्र भेजने के फिराक में थे. लग्जरी कार 88.50 किलो चरस बरामद हुई है। कोल्हुई पुलिस मुखबिर की सूचना पर बुधवार को घेराबंदी कर पुलिस ने कार में चरस के साथ तीन आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। कोल्हुई थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश ने बताया की मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में चरस की खेप को नेपाल भेजने के फिराक में है।इसकी सूचना के बाद पुलिस टीम के साथ कोल्हुई चौराहे पर घेराबंदी कर वाहनों की तलाश की जा रही थी. इसी बीच एक लग्जरी कार दिखाई दी, जिसे संदिग्ध होने पर पुलिस टीम की ओर से तेज रफ्तार कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देख कार सवार भागने लगे जिन्हें कुछ दूर दौड़ाने के बाद पकड़ लिया गया. कार की सघन तलाशी लेने पर कार से 88.50 किलो चरस बरामद हुआ. वहीं मौके से कार सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।


Share

Check Also

जयपुर@जयपुर में अभिजीत दिपके को थप्पड़ मारने वाले थाने से छूटे,माला पहनाकर हुआ स्वागत

Share जयपुर,17 जून 2026। राजस्थान के जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत …

Leave a Reply