बलरामपुर,19 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)।जिले में बलरामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. वाहन चेकिंग के दौरान दो ट्रक से बड़ी मात्रा में पुलिस ने विस्फोटक सामग्री जत किया है. जत विस्फोटक सामग्री और दो ट्रक की कीमत लगभग 83 लाख बताई जा रही है. यह मामला बलंगी थाना क्षेत्र का है । जानकारी के अनुसार, वाहन चेकिंग के दौरान बलंगी पुलिस ने दो ट्रक से ऑप्टिमेक्स प्रिल्ड अमोनियम नाइट्रेट 63 टन विस्फोटक सामग्री जत किया है. साथ ही परिवहन कार्य में लगे दो ट्रक को भी जत किया. बताया जा रहा है यह कार्रवाई परिवहन शर्तों के उल्लंघन करने पर की गई है. जत विस्फोटक और ट्रक सहित सामग्री की कीमत 83 लाख बताई जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur