Breaking News

बिलासपुर@चुनाव कार्य में लगे शिक्षकों ने मांगे पूरी नहीं होने परनिर्वाचन कार्य को प्रभावित करने की दी धमकी

Share


बिलासपुर, 20 अक्टूबर 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा का चुनाव नजदीक है ऐसे में सरकार द्वारा पूर्व में किए गए वायदों को पूरा करवाने के लिए कर्मचारियों के पास अच्छा मौका है। इसी मौके के फायदा उठाने के लिए चुनाव कार्य में लगे शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारी संगठन ने आज जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारी संगठन ने वेतन का भुगतान न होने पर निर्वाचन कार्य के प्रभावित होने की बात कही है। दरअसल, निर्वाचन कार्य में लगे जिले के करीब 700 शिक्षकों का प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति संशोधन के कारण बीते दो महीने से एक तरफा वेतन भुगतान रोक दिया गया है। त्यौहारी सीजन में वेतन न मिलने से इन शिक्षकों को परिवार चलाने में कई तरह दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने लंबित वेतन भुगतान कराने की मांग की है. ताकि वे पूर्ण निष्ठा और लगन से निर्वाचन कार्य संपन्न कर सकें। इस संबंध में संगठन ने ज्ञापन भी सौंप दिया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply