Breaking News

मुंबई,@हार्ट अटैक आने के बावजूद स्टेयरिंग थामा रहा बस ड्राइवर

Share


बचाई 40 छात्रों की जान


मुंबई,20 सितम्बर 2023 (ए)।
स्कूल बस चालक को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। लेकिन, चालक ने बस में यात्रा कर रहे 40 बच्चों का बचा लिया। बस बुधवार को आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में छात्रों को ले जा रही थी। 53 वर्षीय गुर्राला एडुकोंडालू बस को मायलावरम, उप्पलापाडु और वेम्पारा गांवों से होते हुए अडांकी शहर में एक निजी स्कूल ले जा रहा था। तभी रास्ते में यह घटना हो गई। पुलिस के मुताबिक, उप्पलपाडु से आगे बढ़ने के बाद बस ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ा। लेकिन,बेहोश होने से पहले, कुछ ही सेकंड में चालक ने बस को रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने बस चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रों को उसी बस में दूसरे ड्राइवर द्वारा स्कूल ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ फर्जी आईटीसी मामले में ईडी का छापा 1.1 करोड़ नकद,डिजिटल साक्ष्य बरामद

Share नई दिल्ली,24 अगस्त 2026 । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोनल ऑफिस ने सोमवार …

Leave a Reply