दो साल की बेटी की आंखों में आंसू
एक साल पहले हुई शादी,2 माह की बेटी
अनंतनाग मुठभेड़ में शहीद हुए डीएसपी हुमायूं भट्ट,
जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस गु्रप के डीएसपी
नई दिल्ली,14 सितम्बर 2023 (ए)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ दो मुठभेड़ों में तीन अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए। साथ ही एक जवान लापता है। शहीद अधिकारियों में सेना के एक कर्नल, एक मेजर और एक पुलिस डीएसपी शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप के डीएसपी हुमायूं भट्ट के परिवार में उनकी पत्नी और दो महीने की बेटी है। पिछले साल ही उनकी शादी हुई थी।
डीएसपी हुमायूं भट्ट पूर्व डीआइजी गुलाम हसन भट्ट के बेटे थे और पुलवामा जिले के त्राल के रहने वाले थे। उनका परिवार अब श्रीनगर हवाई अड्डे के पास हुमहामा में एक वीआईपी कॉलोनी में रहता है। अधिकारियों ने कहा कि दो महीने की बच्ची के पिता और जम्मू-कश्मीर पुलिस के सेवानिवृत्त महानिरीक्षक गुलाम हसन भट्ट के बेटे हुमायूं भट्ट की रक्तस्राव से मृत्यु हो गई।कर्नल सिंह ने अपनी टीम का नेतृत्व किया और आतंकवादियों पर हमला कर दिया। हालांकि आतंकियों ने उन पर गोलियां चला दीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मेजर आशीष और डीएसपी भट्ट को भी गोलियां लगीं और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दो महीने की बच्ची के पिता और जम्मू-कश्मीर पुलिस के सेवानिवृत्त महानिरीक्षक गुलाम हसन भट्ट के बेटे हुमायूं भट्ट की रक्तस्राव से मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक गादुल में दो से तीन आतंकियों को देखा गया और उन्हें घेर लिया गया। इस ऑपरेशन को सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। ऑपरेशन का नेतृत्व कर्नल सिंह ने किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur