Breaking News

बिलासपुर @सीएम भूपेश ने बिजली की महंगाई के लिए केंद्र सरकार को बताया जिम्मेदार

Share

कहा विपक्ष का मानसिक संतुलन बिगड़ा
बिलासपुर ,01 अगस्त 2023 (ए)।
संभाग स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से भेंट मुलाकात करने आए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से बातचीत की। सीएम ने कहा कि बिजली की महंगाई के लिए राज्य सरकार नहीं बल्कि केंद्र सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार हैं। केंद्र सरकार इसके लिए विदेशी कोयला खरीद रही है जिससे बिजली की उत्पादन लागत में बढ़ोतरी होती है।
मुख्यमंत्री ने विपक्ष के बोल बिगड़ने के सवाल पर कहा कि प्रदेश में विपक्ष का मानसिक संतुलन ही गड़बड़ा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बिजली बिल में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की है। मौसम बिगड़ने के कारण मुख्यमंत्री राजधानी से सड़क मार्ग से बिलासपुर पहुंचे वहीं वापस भी सड़क मार्ग से ही रवाना हुए।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply