Breaking News

कुसमी,@युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने मणिपुर की घटना को लेकर पीएम का किया पुतला दहन

Share


कुसमी,22 जुलाई 2023 (घटती घटना)। छाीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार बस स्टैण्ड कुसमी में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में युवा कांग्रेस और कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता एकजुट हुए और फिर नारे बाजी करते हुए मणिपुर की घटना के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया, युवा कांग्रेस के लोगो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया ही है की इस मामले में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने पीएम के उपर आरोप लगाया है की प्रधानमंत्री ने मणिपुर पर बयान देते हुए हमारी छाीसगढ़ की महिलाओं व माताओं के बारे में भी टिप्पणी की है ये प्रधानमंत्री का बहुत ही शर्मनाक बयान है मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है लेकिन प्रधानमंत्री का ध्यान उस ओर नहीं है केवल कांग्रेस शासित राज्यों को टारगेट कर शर्मनाक बयान दिया जा रहा है जिसे युवा कांग्रेस बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी अगर प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री को चुनावी राज्यों से फुरसत मील पाए तो मणिपुर की ओर भी ध्यान देंने की बात कही है।वही विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर ने कहा पीएम को आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना है इसलिए उन्होंने इस प्रकार का बयान दिया है आने वाले समय में यदि पीएम छाीसगढ़ की महिलाओं से माफी नहीं मांगते है या फिर अपने बयान का स्पष्टीकरण नहीं देते तो आगे भी युवा कांग्रेस आंदोलन करेगा, विरोध प्रदर्शन के जरिए मणिपुर की घटना में शामिल दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग युवा कांग्रेस ने किया है ,पुतला दहन कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस के नेता अरुण गुप्ता,नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन भगत,पीसीसी सदस्य सोनू अली,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद राम ,मंडी अध्यक्ष बालेश्वर राम,मनान खान अध्यक्ष मजदूर कांग्रेस, बीड़ी यादव,फरीद खान, एल्डरमैन जवाहिर लकड़ा,राजीव गांधी लाक अध्यक्ष ललित निकुंज,विधानसभा उपाध्यक्ष मोददसिर इराकी,युवा कांग्रेस से रामेश्वर राम,मिथलेश गुप्ता, प्रतीक सोनवानी,सुसील कुजुर,जगमोहन राम,आकाश भगत, एनएसयूआई जिला महासचिव अंकित मिंज, लाक अध्यक्ष नवनीत भगत, नंदलाल, विश्वनाथ सहित अन्य लोग शामिल रहे।


Share

Check Also

लखनपुर@ लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाई स्व. विद्याचरण शुक्ल की 13वीं पुण्यतिथि

Share -संवाददाता-लखनपुर,11 जून 2026 (घटती-घटना)। लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ …

Leave a Reply