Breaking News

नई दिल्ली@प्रधानमंत्री तक पहुंचा आदिपुरुष फिल्म का विवाद

Share


सिने वर्कर्स ने पत्र लिखकर की बैन करने की मांग
नई दिल्ली, 20 जून 2023 (ए)
। 16 जून को रिलीज हुए आदिपुरुष फिल्म पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में कई जगह आदिपुरुष पर बैन लगाने कि मांग उठ रही है। फिल्म के डायलॉग्स और खराब वीएफएक्स ने न सिर्फ दर्शकों को दुखी किया है बल्कि कई लोग तो इसे देख भड़क गए हैं। ऐसे में चारों तरफ इस फिल्म को लेकर विवाद शुरू हो गया है। लोग फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर पर गुस्सा जता रहे हैं। इसी कड़ी में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया है कि फिल्म की स्क्रीनिंग बंद की जाए और भविष्य में सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्मों में आदिपुरुष की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया जाए।
लेटर में संगठन की ओर से कहा गया है, हम लोग फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत, डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला और प्रड्यूसर्स के खिलाफ एफआईआर चाहते हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ फर्जी आईटीसी मामले में ईडी का छापा 1.1 करोड़ नकद,डिजिटल साक्ष्य बरामद

Share नई दिल्ली,24 अगस्त 2026 । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोनल ऑफिस ने सोमवार …

Leave a Reply