Breaking News

श्रीनगर@जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़

Share


श्रीनगर ,18 मई,2023 (ए)।
सुरक्षा बलों ने गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। अधिकारियों ने कहा कि सेना और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र की तलाशी के दौरान जिले की मेंढर तहसील के कसबलारी गांव में एक ठिकाने का पता लगाया। तलाशी दल को ठिकाने से एक आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री मिली। अधिकारियों ने कहा, ठिकाने के अंदर मिले एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और अन्य विस्फोटक सामग्री को बम निरोधक दस्ते ने गांव के सरपंच की मौजूदगी में सुरक्षित रूप से निष्कि्रय कर दिया।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply