कुसमी,08 मई 2023 (घटती-घटना)। नगर पंचायत कुसमी वार्ड 02 राजा तालाब के किनारे बने निजी आवास पर संचालित पटवारियों के कार्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों के द्वारा ताला तोड़कर कार्यालय के अंदर रखे होंडा साईन जिसका नम्बर सीजी 15 डी के 6625 को लेकर चोर फरार हो गये, दरसल जानकारी के मुताबिक उक्त पटवारी कार्यालय में चार पटवारियों द्वारा अपना कार्य का सम्पादन किया करते है, सभी पटवारी अपना अपना अलमारी भी रखे है ताकि जरूरत का कागजात रखा जा सके,वही बताया जा रहा है कि चोरों द्वारा मुख्य दरवाजा का तोड़कर कार्यालय के अंदर घुसे और अलमारियों की भी तोड़फोड़ कर सभी अलमारी की छानबीन किये लेकिन नगद राशी नही मिली फिर अलमारी में रखे दस्तावेजों को फैला दिये बदमाश,और कार्यालय में रखे एक पटवारी की मोटरसाइकिल हौंडा साइन को लेकर फरार हो गये, चोरी की इस घटना पटवारियों को सुबह मिली तो पटवारी ने मामले की शिकायत थाना में किया है ,वही पुलिस चोरी की इस वारदात की विवेचना में जुट गई है,और अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur