Breaking News

जम्मू@सेना के ट्रक पर स्टिकी बम से हुआ था हमला,आतंकियों ने दागे थे 2 ग्रेनेड

Share


जम्मू ,23 अपै्रल,2023 ( ए)।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के ट्रक पर हुए आतंकी हमले में बड़ी जानकारी सामने आई है। आतंकियों ने सेना के ट्रक को उड़ाने के लिए स्टिकी बम का इस्तेमाल किया था, जिसके सबूत मिले हैं। सेना की गाड़ी पर बम प्लांट करने के बाद आतंकियों ने की करीब 36 राउंड फायरिंग की थी। इसके साथ ही 2 ग्रेनेड भी दागे गए थे। नापाक वारदात को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेजी से जारी है। वहीं पुंछ में आतंकी हमले के सिलसिले में कुल 5 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादियों को खोजने के लिए ड्रोन, खोजी कुत्तों और हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। लगभग 9 घंटे तक नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की टीम ने आतंकी हमले की जांच की है। साथ ही इस पूरी घटना की एक-एक कड़ी की जांच लगातार की जा रही है। हमले को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी हालातों पर चर्चा हुई है और इस पर हमारा क्या रूख रहेगा इस पर भी चर्चा हुई है।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply