Breaking News

बिलासपुर@अपोलो अस्पताल के आईसीयू में लगी आग

Share


अफरातफरी का माहौल,
धुआं उठते देख मच गई भगदड़
बिलासपुर,20 अप्रैल 2023 (ए)।
अपोलो अस्पताल के आईसीयू में आग लग गई. आग लगने की वजह से अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।वही आईसीयू में भर्ती मरीजों को आननफानन में दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल स्टाफ और प्रबंधन अलर्ट हो गया। वार्ड से मरीजों को बाहर निकालने के बाद अस्पताल में एंट्री बंद कर दी गई। साथ ही फायर बिग्रेड और पुलिस को खबर दी गई। टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है।
जिस वक्त इस वार्ड में आग लगी उस समय वहां मरीज भर्ती थे। धुआं उठते देखकर तत्काल उन्हें हटाया गया। साथ ही उनके परिजनों को भी बाहर किया गया। आग लगने की खबर मिलते ही वार्ड में भगदड़ मच गई।
इस घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल स्टाफ और प्रबंधन अलर्ट हो गया। वार्ड से मरीजों को बाहर निकालने के बाद अस्पताल में एंट्री बंद कर दी गई। साथ ही फायर बिग्रेड और पुलिस को खबर दी गई। टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है।


Share

Check Also

सोनहत@बीमा के वादे कागजी,विधवा के आंसू असली : बैंक की चौखट पर अटका क्लेम

Share -संवाददाता-सोनहत,14 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र सोनहत के ग्राम रामगढ़ से …

Leave a Reply