Breaking News

नई दिल्ली @अपना ही हेलिकॉप्टर गिराने वालेग्रूप कैप्टन की बर्खास्तगी के आदेश

Share


नई दिल्ली ,12अप्रैल 2023 (ए)।
भारतीय वायुसेना ने बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान श्रीनगर में अपने ही एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर पर मिसाइल दागने के आरोप में श्रीनगर वायु सेना स्टेशन के तत्कालीन सीओओ ग्रूप कैप्टन सुमन रॉय चौधरी को बर्खास्त करने का आदेश दिया है। बता दें कि ये मामला आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तान स्थित ठिकाने बालाकोट में इंडियन एयरफोर्स के एयरस्ट्राइक के एक दिन बाद का है। 27 फरवरी 2019 को हुई इस घटना में इंडियन एयरफोर्स के एमआई-17 हेलिकॉप्टर को एक मिसाइल से निशाना बनाया गया था।
ये घटना 27 फरवरी की है। इससे पहले 26 फरवरी को इंडियन एयरफोर्स के मिराज विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के अड्डे को नेस्तानाबूद कर दिया था। इस हमले के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ था। 27 तारीख की सुबह पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में भारत के सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की थी। इस दौरान आसमान में भारत और पाकिस्तान के फाइटर एयरक्रॉफ्ट में भीषण जंग हुई थी।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply