Breaking News

नई दिल्ली/पटना@लालू यादव की बेटी रागिनी यादव से

Share


ईडी ने रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले में की पूछताछ
नई दिल्ली/पटना ,12 अप्रैल 2023 (ए)।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नौकरी के बदले जमीन घोटाले के मामले में लालू के बेटे तेजस्वी यादव और बेटी मीसा भारती से ईडी पहले ही पूछताछ कर चुकी है। परंतु अब ईडी ने लालू यादव की एक और बेटी को पूछताछ के लिए बुलाया है। जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी रागिनी यादव का रेलवे घोटाले में कथित जमीन के बदले नौकरी से जुड़े मनी लॉन्डि्रंग मामले में बयान दर्ज किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि रागिनी यादव बुधवार को पूछताछ के लिए एजेंसी के सामने पेश हुईं। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया गया है।


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply