Breaking News

नई दिल्ली@खून के आखिरी कतरे तक सोनिया गांधी रहेंगीं सक्रिय

Share


राजनीति से संन्यास की अटकलों को
कांग्रेस ने किया खारिज
नई दिल्ली,26 फ रवरी 2023 (ए)
। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीति से संन्यास की अटकलों पर पार्टी आलाकमान ने पूर्ण विराम लगा दिया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ऐसी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। केसी वेणुगोपाल ने बताया कि सोनिया गांधी के राजनीति से संन्यास की खबरें भ्रामक हैं। यह गोदी मीडिया का एक स्टंट है।
केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सोनिया जी खून के आखिरी कतरे तक कांग्रेस के लिए सक्रिय रहेंगीं। वह युवाओं को मौका दे रही हैं। सोनिया जी 2024 तक लोकसभा सांसद हैं। संसद में पार्टी की नेता हैं और संविधान संशोधन के बाद आजीवन कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य बनी रहेंगी। सोनिया जी ने भाषण में जो कहा वो बतौर अध्यक्ष 1998 से लेकर 2022 तक अपने अध्यक्षीय कार्यकाल के लिए बोलीं हैं। उनके कार्यकाल में आखिरी बड़ा इवेंट कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा रहा।


Share

Check Also

कोलकाता@संसद में विधेयक पर भाजपा की हार मोदी सरकार के पतन की शुरुआत : ममता

Share कोलकाता,18 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने …

Leave a Reply