- उपेश सिन्हा –
कुसमी,21 फरवरी 2023 (घटती-घटना)।छाीसगढ़ में कांग्रेस के नेताओं पर ईडी की हो रही कार्यवाही के विरोध में कुसमी बस स्टैंड में कांग्रेसियों ने पीएम का पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन कर विरोध जताया है , दरसल कांग्रेसियों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी देते हुये यह आरोप लगाया है कि प्रदेश में भाजपा नेताओं के इशारे पर कांग्रेस नेताओं पर ईडी की कार्यवाही हुई है,वही युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार पर आज मंगलवार को सामरी युवा कांग्रेस के द्वारा पीएम का पुतला दहन कार्यक्रम कर ईडी की कार्यवाही का विरोध किया गया है। युवा कांग्रेस के मिथलेश गुप्ता के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था,वही युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा तथा छाीसगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन से भाजपा गबरायी हुई है और नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं के इसारे पर ईडी छाीसगढ़ के कांग्रेस नेताओ को परेशान कर रही है, पूरे प्रदेश में युवा कांग्रेस इसका विरोध कर रही है।
इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन भगत, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय गुप्ता, युका प्रदेश महासचिव पूर्णिमा सेमरिया, मंडी अध्यक्ष बालेश्वर राम, युका सामरी उपाध्यक्ष मुदस्सिर इराकी, प्रदेश सदस्य सोनू अली, एनएसयूआई सामरी अध्यक्ष राशिद आलम,संदीप निकुंज, पार्षद वाहिद अली, पार्षद ललित निकुंज, युका साथी ओसामा खान, मिथलेश गुप्ता,विक्रम गुप्ता, ससित कुजूर, इमरोज अंसारी, शमसाद आलम,मेघनाथ, मार्यानुस आदि युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur