Breaking News

कुसमी@भाजपा ओबीसी मोर्चा की कार्यकारणी की हुई घोषणा,कुसमी लाक से प्रदीप बने उपाध्यक्ष व दिलीप महामंत्री

Share


कुसमी,13 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर और भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जयसवाल के सहमती से ओबीसी मोर्चा के बलरामपुर की कार्यकारिणी की घोषणा ओबीसी जिलाध्यक्ष ने कि जिसमे कुसमी लाक क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप गुप्ता को ओबीसी मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष के पद का दायित्व दिया गया है तो वहीं दिलीप गुप्ता को दोबारा महामंत्री पद का दायित्व दिया गया है,जानकारी के मुताबिक प्रदीप गुप्ता भाजपा में सक्रिय भूमिका में रहते है वे भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सहित ग्राम पंचायत जमीरा पाठ से जनता के द्वारा चुने गये जनप्रतिनिधि भी रह चुके है।वही दिलीप गुप्ता भी भाजपा में सक्रिय भुमिका में रहते है और अब पिछड़ा वर्ग की कार्यकारणी में इन्हें जगह मिली है, पिछड़ा वर्ग के कार्यकारणी के घोषणा के पश्चात से ही इनके शुभ चिंतको में हर्ष व्याप्त करते हुए इन्हें बधाई भी दिया जा रहा है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply