कुसमी, 09 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। सोनार उत्थान समाज की बैठक का आयोजन कुसमी फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के प्रांगण में 8 जनवरी को किया गया था। समाज के लोगो के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई कि बैठक में लॉक अध्यक्ष महिला लॉक अध्यक्ष युवा लॉक अध्यक्ष का गठन किया जाना था इस बैठक में प्रमुख रूप से परशुराम सोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित इनके मार्गदर्शन में समाज में गठन की प्रक्रिया पूरी की गई, इस बैठक की अध्यक्षता रामचंद्र सोनी ने की बैठक में सर्व सहमति से तीनों लॉक अध्यक्ष को मनोनीत किया गया, लॉक अध्यक्ष सूरजमल सोनी महिला लॉक अध्यक्ष देवंती सोनी युवा लॉक अध्यक्ष अशोक सोनी को मनोनीत किया गया। जिनकी अनुशंसा बलरामपुर जिला अध्यक्ष नरेश सोनी युवा के जिला अध्यक्ष अरुण सोनी ने परशुराम सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी शिवराम सोनी संभाग अध्यक्ष से की और इन्हें मनोनीत करने की मांग की इस पर संभाग प्रभारी एवं संभाग अध्यक्ष ने सहमति प्रदान कर तीनों लॉक अध्यक्ष को मान्यता प्रदान की गई। सभी लॉक अध्यक्ष को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं समाज के लोगो ने दिया।साथ ही समाज हित को लेकर चर्चा भी की गई, जिलाध्यक्ष के साथ मिलकर समाज हित में कार्य करें। इस बैठक में सम्माननीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे राम शंकर सोनी शिवम सोनी नंदलाल सोनी उमाशंकर सोनी पुष्पांजलि सोनी पूजा सोनी, उषा देवी ,विंध्यवासिनी सोनी, अन्नू सोनी नीलू सोनी विनीता सोनी रिया सोनी मीना सोनी कृष्ण मुरारी सोनी रामचंद्र सोनी अशोक सोनी विजय सोनी पवन सोनी राजवीर सोनी कृष्णा सोनी प्रभुदयाल सोनी के.सी. सोनी मुकुंद धारी सोनी प्रेमशंकर सोनी जयराम प्रसाद सोनी विनोद प्रसाद सोनी रामस्वरूप सोनी सरवन कुमार सोनी कन्हाई सोनी शिव कुमार सोनी इसके अलावा और भी सम्मानीय सदस्य गण उपस्थित रहे।
Check Also
अंबिकापुर@फर्स्ट एसी में फ्लश खराब, शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई: पत्रकार सुमित सिंह ने उठाए रेलवे व्यवस्था पर सवाल
Share अंबिकापुर,11 जून 2026 (घटती-घटना)। देश में आधुनिक रेल सेवाओं और यात्री सुविधाओं को लेकर …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur