Breaking News

बिलासपुर @सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रूव की जमानत अर्जी मंजूर

Share


बिलासपुर , 08 दिसम्बर 2022 (ए)। सिहावा की कांग्रेस विधायक लक्ष्मी ध्रूव की अग्रिम जमानत की अर्जी हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है। विधायक लक्ष्मी ध्रुव पर लाभ के दोहरे पद पर रहने और गर्व इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी का सदस्य बनाने के नाम पर 32.50 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप पूर्णिमा ठाकुर नामक महिला ने लगाया है।
पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की तो पूर्णिमा ठाकुर ने दुर्ग जिला न्यायालय में परिवाद दायर किया था। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर जुलाई में उनके विरुद्ध धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया गया। निचली अदालत में अर्जी खारिज होने के बाद उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया।


Share

Check Also

अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …

Leave a Reply